शैलेश शर्मा मो. 9406308437(रायगढ़ )घरघोड़ा!
रायगढ़ ,, इन दिनों घरघोड़ा क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चौपट हो गयी है, शहर की विद्युत् ब्यवस्था का बुरा हाल तो है ही, ग्रामीण छेत्रो मे यहां से भी बदतर स्थिती है, ज़ब से घरघोड़ा विद्युत् कार्यालय मे एक ए. ई. की पदस्थापना हुयी है तब से विद्युत् आपूर्ति ब्यवस्था इसलिए चरमरा गयी है की वे हर हमेशा नशे मे रहते हुए आधा अधूरा काम धाम निपटा कर आराम फरमाते रहते हैँ, विद्युत आपूर्ति रोजाना बाधित रहने की वजह से इस भीषण गर्मी मे सबसे बुरा हाल छोटे छोटे बच्चों का हो जाता है वही घरघोड़ा क्षेत्र मे बिजली की चोरी भी खुलेआम की जा रही है लेकिन अधिकारी के द्वारा विधिवत कार्यवाही नहीं करने के कारण बिजली चोरों के हौसले आसमान पर हैं,
बिजली की चोरी से जहाँ राज्य सरकार को लाखों, करोड़ो की राजस्व छति हो रही हैं वहीं बिजली चोरी करने से विद्युत् आपूर्ति मे बाधा उत्पन्न करने की वजह बन रही हैं। क्षेत्र की अधिकांश जन मानस यहां तक की बातें करती हैं इससे अच्छा तो कांग्रेस की सरकार थी ज़ब हमेशा बिजली आपूर्ति बनी रहती थीं,, क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति लगातार व्यवधान उत्पन्न होने का विद्युत् विभाग के एक कर्मचारी नाम न छापने की शर्त पर हमें बताया की नगर और कई जगह ट्रांसफार्मर लगाने की ब्यवस्था महिनों से की जा चुकी है, टेलीफोन एक्सचेंज कर्यालय के सामने, तमनार रोड़ व आईटीआई कालेज के सामने लगाना इसलिए जरूरी हो गया है कि यदि इन 3,4 जगह पर ट्रांसफार्मर स्थापित हो जाती है तो बिजली आपूर्ति मे बहुत कम समय तक बाधित रह सकती है।किन्तु इन जगहों पर ट्रांसफर्मर पोल (टी. पी )कि ब्यवस्था महिनों से कि जा चुकी है लेकिन अधिकारियो के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं देने के कारण विद्युत आपूर्ति मे बाधा उत्पन्न होने का भी कारण माना जा रहा है।




Author: Deepak Mittal









Total Users : 8169870
Total views : 8197964