बिलासपुर सागर होम्स फेस 2 के निवासियों द्वारा गार्डन में विश्व पर्यावरण दिवस के दिन किया गया पौधारोपण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बिलासपुर

बिलासपुर सागर होम्स फेस 2 सकरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कालोनी वासियों द्वारा बड़े पैमाने पर छायादार और फलदार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। सागर होम्स फेस 2 के अध्यक्ष एवं सचिव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सोसायटी के संरक्षक एल एन राजपूत, श्रीनिवासन राव, अशोक कुमार यादव, अध्यक्ष जे के मिश्रा, उपाध्याय डां सविता त्रिपाठी, सचिव ए पी एस पवार, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी रिंकी वैष्णव के साथ सम्माननीय सदस्यों आई एस ठाकुर, दिपेश सिंह राजपूत, अजय पाठक, विजय, अंकित वर्मा, राजू सोसायटी के अधिकांश 10 वर्ष के कम आयु के बच्चों द्वारा पौधे लगाए गए। महिला शक्ति द्वारा नीम, कटहल, आंवला, अमरूद,अशोक, गुलमोहर, मीठा नीम,आम, केला, बरगद, पीपल, नीबू के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित जया राव, रेखा राजपूत,उर्मिला पाठक, श्रीमती माया पवार, राठौर , शर्मा,  अमरिता द्विवेदी,शोभा शुक्ला, सविता पाठक,रत्ना यादव, रिंकी, पिंकी छोटी, अन्य छोटे छोटे बच्चे की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का संकल्प ए पी एस पवार सोसायटी के सचिव के द्वारा संचालित कर सोसायटी के सभी को शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में बच्चो महिलाओं एवं पुरुष ने हिस्सा लिया।

 

सभी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और इसके संरक्षण के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पेड़ पौधे, जंगल ये सभी मिलकर हमारे लिए ऑक्सीजन का निर्माण करते है । हमारे खान पान , पानी , दवाईयां, ग्रह उपयोगी वस्तुएं तथा अन्य जीवन व्यापान के सभी तत्व हमे हमारे पर्यावरण से ही प्राप्त होते है इसीलिए इसकी सुरक्षा करना और इसको बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। सोसायटी के संरक्षक वृक्षारोपण के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जुलाई माह में सोसायटी की गलियों में भी बड़ी मात्रा में वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।जिसका सहयोग मातृ शक्ति द्वारा पूर्ण सहमति जताई और अधिक संख्या में वृक्षों को लगा कर प्रत्येक घरों को पेड़ पौधे को बचाने पानी देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment