कांकेर के पुराने बस स्टैंड में शौचालय नहीं,,,, महिला पुरुष सभी परेशान ,,,,कई वर्ष हो गए शौचालय नहीं,,,,पुराने बस स्टैंड पर लंबे समय से शौचालय की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24×7in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी

कांकेर : कांकेर के पुराने बस स्टैंड में शौचालय नहीं, महिला पुरुष सभी परेशान,कई वर्ष हो गए शौचालय नहीं,पुराने बस स्टैंड पर लंबे समय से शौचालय की मांग बनी हुई है, कांकेर जिले के पुराने बस स्टैंड पर लंबे समय से शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण आम जनों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है वही व्यापारी वर्ग भी शौचालय को लेकर सैकड़ो बार नगर पालिका को अवगत करा चुका है, व्यापारियों के अलावा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है,नागरिकों को एवं व्यापारियों व व्यापारियों के पास काम करने वाले अनेक महिला वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पुराने बस स्टैंड में एक सुलभ शौचालय का निर्माण तो लगभग पूरी कर ली गई है लेकिन अभी तक नगर परिषद द्वारा शौचालय को शुरू नहीं किया गया है उसके पीछे क्या कारण है यह अब तक समझ से परे है

पुराने बस स्टैंड में काफी लंबे समय से सुलभ सौचालय नहीं होने के कारण व्यापारियों एवं महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है,,बेहद परेशानी से गुजरना पड़ता है। पुराने बस स्टैंड के आसपास बाजार, बैंक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रति दिन भारी संख्या में नागरिकों का आवागमन रहता है। क्षेत्र वासियों ने बताया कि शौचालय के अभाव में नागरिकों को इधर-उधर जगह तलाश करनी पड़ती है। नागरिकों का कहना है जल्द से जल्द शौचालय की व्यवस्था की जाए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुराने बस स्टैंड पर शौचालय की कमी को लंबे समय से महसूस किया जा रहा है

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment