नवभारत टाइम्स ब्यूरो प्रमुख मुंगेली निर्मल अग्रवाल
मुंगेली – मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक अंतर्गत ग्राम तेलीखाम्ही अपने ससुराल आए ग्रामीण का बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड में भेजा जेल प्रार्थी जन्नू राम साहू पिता परसराम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी दलपुरुवा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 मई अपने ससुराल ग्राम तेलीखाम्ही आया हुआ था ससुराल घर के सामने अपनी मोटरसाइकिल cg09 जेपी 9622 को खड़ी कर रात्रि 9:00 बजे सोने चला गया प्रात 4:00 बजे उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 211 / 24 धारा 379 भावदी कायम कर विवेचना में लिया गया टीम ने 24 घंटे में पकड़े इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल के आदेश अनुसार प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करने एवं चोरी के प्रकरण में आरोपी का पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित करने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धीरही के निर्देशन पर स्थानीय थाने द्वारा टीम गठित किया गया से सूचना प्राप्त हुई की गोंडखाम्ही निवासी राजेश बर्मन अपने साथियों के साथ चोरी की मोटरसाइकिल में घूम रहा है जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने दोस्त अंकित यादव व अन्य के साथ 29 मई के रात्रि तेलीखाम्ही से चोरी करना बताया गया जो अन्य साथी अंकित यादव से भी पृथक पृथक पूछताछ किया तो उक्त मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकार किया तीनों मिलकर उक्त मोटरसाइकिल को चोरी कर उपयोग करना स्वीकार किया मोटरसाइकिल को विश्राम गृह में छुपाया आरोपियों ने निशानदेही गोंडखाम्ही रेस्ट हाउस परिसर में रखे मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने एवं आरोपी आदतन प्रकृति होने से आज 2 जून को आरोपी राजेश बर्मन पिता कानी बर्मन उम्र 23 वर्ष , अंकित यादव पिता जल सिंह यादव उम्र 27 वर्ष दोनों आरोपी को निवासी गोंडखाम्ही को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव, निर्मल घोष ,नरेश यादव ,जितेंद्र सिंह ठाकुर, कवि टोप्पो ,अरुण साहू की भूमिका रही


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168893
Total views : 8196706