अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर
अब्राहम जॉन ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उप महा प्रबंधक एयर ट्रेफिक मैनेजमेंट के पद पर वर्तमान में गोंदिया में पदस्थ है तथा उसका अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में मकान है। प्रार्थी सपरिवार दिनांक 26.05.2024 को अपने घर में ताला लगाकर नागपुर गया था तथा घर में काम करने वाली बाई को घर के गेट का चाबी दिया था, कि दिनांक 31.05.2024 को काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि घर का दरवाजा का कुंदा टुटा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने घर पहुंचकर देखा तो आलमारी के ऊपर रखा सूटकेश नहीं था, सूटकेश में सोने के जेवरात रखें थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सूटकेस में रखें सोने के जेवरात को सूटकेश सहित चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 251/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन तथा निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके घर में काम करने वाली बाई सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि न्यू दुर्गा नगर राजेन्द्र नगर निवासी राहुल उर्फ राजू बघेल एवं प्रीतम ताण्डी को घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा राहुल उर्फ राजू बघेल एवं प्रीतम ताण्डी की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात वजनी लगभग 30 तोला कीमती लगभग 18,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी राहुल उर्फ राजू बघेल पूर्व में भी थाना न्यू राजेन्द्र नगर से प्रतिबंधात्मक धाराओें के तहत् जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. राहुल उर्फ राजू बघेल पिता धनसिंग बघेल उम्र 25 साल निवासी न्यू दुर्गा नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
02. प्रीतम ताण्डी पिता अनुप ताण्डी उम्र 28 साल निवासी न्यू दुर्गा नगर गली नंबर 05 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर से सउनि. सुरेन्द्र साहू, आर. अमित यादव, विजय भास्कर, टीकाराम बंजारे, विमलेश मालेकर एवं नूतन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



Author: Deepak Mittal









