डिस्टेंस मोड में अब इंग्लिश मीडियम के छात्र कर सकेंगे ग्रेजुएशन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

बिलासपुर: अब इंग्लिश मीडियम से 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं भी डिस्टेंस मोड से ग्रेजुएशन कर सकेंगे। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय ने इस नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे अब छात्र-छात्राएं अंग्रेजी माध्यम में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह ने जानकारी दी कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को लाभान्वित करना है जो अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इस निर्णय से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों को लाभ होगा, जो अक्सर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करते हैं। पहले केवल हिंदी भाषा में स्टडी मटेरियल उपलब्ध होता था, जिससे अंग्रेजी माध्यम के छात्र रुचि नहीं लेते थे, लेकिन अब यह समस्या हल हो जाएगी।

वीडियो ट्यूटर से मार्गदर्शन

विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए पर्याप्त अध्ययन सामग्री, वीडियो लेक्चर और असाइनमेंट्स के माध्यम से शिक्षित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा, छात्रों को व्यक्तिगत और वीडियो ट्यूटर से भी मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा और उनकी शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित होगी।

मील का पत्थर स्थापित

डॉ. सिंह ने बताया कि इस निर्णय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया गया है। इससे उन छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे जो व्यक्तिगत या आर्थिक कारणों से नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। यह कदम शिक्षा का स्तर उन्नत करेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा, क्योंकि अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों की मांग बाजार में अधिक होती है।

वर्जन

डॉ. बंश गोपाल सिंह, कुलपति, पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर, ने बताया कि यह पहल राज्य के जीईआर वृद्धि में सहायक सिद्ध होगी और छात्रों को बेहतर भविष्य के निर्माण में मदद करेगी। प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए यह सतत प्रयास रहेगा और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *