घरघोड़ा रायगढ़ अम्बिका सोनवानी
घरघोड़ा – रायगढ़ जिले के भीतर इन दिनों गौ तस्करों के हौसले बुलंद हैं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गौ तस्कर बिना किसी भय के गो वंश को निर्दयता पूर्वक वाहनों मे भरकर झारखंड सप्लाई किया जा रहा है रायगढ़ जिले की पुलिस मूक दर्शक बनकर तस्करों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है इन सभी चीजों को देखते हुए घरघोड़ा के हिंदू धर्म महासभा के सदस्यों के द्वारा आज गायत्री मंदिर में बैठक आयोजित करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन के साथ उचित कार्रवाई करने हेतु बैठक आयोजित की गई थी मिली जानकारी अनुसार 22 मई को रायगढ़ से एक पिकप वाहन 10 नग गाय को भरकर झारखंड ले जाने की सुचना पर घरघोडा हिंदू धर्म महासभा के नव युवको ने घेरा बंदी कर वाहन का पीछा करते हुए घरघोडा से 20 किलो मीटर दूरी पर गाय सहित पिकप को पकड़ा जिसका गाड़ी नंबर JH
9E~7341 है मे 10 नग गो वंश के साथ शहजाद, जावेद खां और शोएब खां निवासी टांगर टोली लोदाम सवार थे जिसमे शहजाद और जावेद ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गए , लेकिन शोएब खां को पकड़ लिया गया घरघोडा थाना नजदीक में होने के कारण पिकप और गौ तस्कर शोएब को घरघोडा थाना मे सुपूर्द कर दिया गया. चूंकि घटना स्थल दुर्गापुर लेलुंगा थाना होने के कारण घरघोडा पुलिस ने जप्त वाहन, तथा पकड़े गए गौ तस्कर शोएब को दिनांक 24 मई को लैलुंगा पुलिस के हवाले कर दिया. लैलुंगा पुलिस ने आवेदक को बुलाया, किंतु FIR नहीं लिखा गया साथ मे तस्कर व जप्त वाहन को छोड़ देने खबर सामने आ रही है आवेदक यश सिन्हा (मंत्री भाजयुमो) ने बताया की पुरे घटना क्रम से एस डी ओ पी धर्मजयगढ़ तथा थाना प्रभारी घरघोडा के संज्ञान मे था, लैलुंगा थाना प्रभारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज हेतु आवेदक को थाना लैलुंगा मे दिनभर बैठाने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया l सूत्रों से पता चला है की गौ तश्कर मे लिप्त वाहन और पकड़े गए अभियुक्त को लैलुंगा थाना द्वारा बिना किसी कार्यवाही के छोड़ दिया गया l वहीं दूसरी ओर घरघोड़ा हिंदू धर्म महासभा के सदस्य आक्रोशित नजर आ रहे हैं एवं 7 जून को उचित कार्यवाही को लेकर एसपी कार्यालय जाकर ज्ञापन देने की बात कही जा रही है उसके बावजूद यदि तीन दिवस में कार्रवाई नहीं होती है तो घरघोड़ा के जय स्तम्भ चौक में धरना प्रदर्शन करने की बात कही जा रही है अब देखना यह है की रायगढ़ जिले की पुलिस किस प्रकार कार्यवाही करती है या फिर उग्र आंदोलन की बाट जोहती है.

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168930
Total views : 8196770