नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर में जांजगीर जिले के निवासी पूर्व जनपद अध्यक्ष और ट्रांसपोर्टर रामचंद्र चंद्राकर की हत्या कर दी गई। 23 मई की रात रामचंद्र अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर उनकी कार पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी मौत बुधवार को हो गई। यह घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
लूटपाट के लिए किया गया था हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लूटपाट के इरादे से पत्थराव किया था। बालमुकुंद वर्मा, जो जांजगीर-चांपा के रेमंड परसदा में रहते थे और ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे, अपने परिवार के साथ तखतपुर में रिश्तेदार के घर गए हुए थे। 23 मई की शाम को वहां से लौटते समय यह घटना घटी।
जब वे सकरी से जांजगीर-चांपा बाइपास होते हुए मस्तूरी की ओर जा रहे थे, तभी सिलपहरी के पास सड़क किनारे खड़े युवकों ने उनकी कार पर पत्थर फेंका। इससे कार का शीशा टूट गया और बीच की सीट पर बैठे रामचंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं। कार चला रहे बालमुकुंद ने स्पीड कम किया तो हमलावर भाग गए।
घायल की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज होगा
घायल रामचंद्र को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां छह दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। TI भारती मरकाम ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब रामचंद्र की मौत के बाद उन पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।]

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192770
Total views : 8228729