नवभारत टाइम्स जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी
कांकेर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई महीने से बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी लगातार बढ़ रही है। शिकायतों के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। कांकेर मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई महीने से बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी लगातार बढ़ रही है। शिकायतों के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। लो वोल्टेज की समस्या की शिकायतों को अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। जिसे लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है।
शहरी क्षेत्र में भी बिजली की घंटों तक कटौती कर दी जा रही है। वहीं, जब बिजली बंद रहने की जानकारी के लिए उपभोक्ताओं विभगीय अधिकारी को फोन लगाते हैं तो अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। कल 30 मई रात को घंटों तक बिजली बंद रही है। बार बार बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या सुधरने का नाम ही नही ले रही दिन में कई बार बिजली गुल की जा रही है। 24 घंटे लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। जिम्मेदार अधिकारी कहते है कि फाल्ट आया है, मरम्मत जारी है। लेकिन लोगों की शिकायत है कि मेंटनेस के बाद भी क्यों बिजली गुल हो जाती है। विभाग को बताना चाहिए कि आखिर वो कब मेंटनेंस नहीं करते है। थोड़ी बारिश हो जाने पर भी बिजली गुल हो जाती है। शहर में थोड़ी बारिश या फिर लाइटनिंग भी हो जाए तो बिजली गुल हो जाती है। बड़ी बात ये है कि अगर मौसम ठीक भी रहे तो फाल्ट के कारण लाइन गुल करने की बात कही जाती है। इस समाचार के लिखते तक भी आज दिनांक 31मई 2024 के 8:50 मिनट तक स्ट्रीट लाइट जल रही है जो बिजली का दुरुपयोग है इसी लाइट को बचा के घरों में दिया जाता तो लोग परेशान न होते।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170191
Total views : 8198403