सूर्या गुप्ता नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख कवर्धा
कवर्धा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने कृषि उपज मंडी परिसर अंतर्गत मतगणना स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और 72 कवर्धा के लिए होने वाली मतगणना के लिए यहां की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर महोबे ने विधानसभावार मतगणना हॉल पर आधार भू-संरचना, प्रस्ताव के आधार पर 21 टेबल की तैयारी, मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मतगणना दिवस के दिन मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को पास जारी करने के निर्देश दिए। मतगणना कक्ष पर राजनीतिक दलों के एजेंटो के लिए समुचित बैठक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। लोकसभा निर्वाचन की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच 04 जून को प्रातः 8 बजे से आदर्श कृषि उपज मंडी तालपुर में शुरू होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा-71 पंडरिया संदीप ठाकुर, विधानसभा-72 कवर्धा अनुपम टोप्पो सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।



Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170226
Total views : 8198444