नवभारत टाइम्स जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी
कांकेर। प्रचंड गर्मी ने सभी को झुलसा दिया है। 26 मई से लगातार तीन दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी लगातार बढ़ रही है। पिछले चार दिनों में दो बार 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार के बाद मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। लू के साथ झुलसा देने वाली गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खास तौर पर सुबह 9 बजे से ही घर से निकलना मुश्किल हो गया है लोगों के साथ ही पशु पक्षियों का हाल बेहाल नज़र आ रही है। शाम 7 बजे तक गर्मी बेहाल कर रही है।
मंगलवार दिन में भी तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। वहीं, बिजली और पानी की खपत भी बढ़ने से परेशानी हो रही है। फीडर व ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने से बिजली फ्यूज उड़ने की समस्या आ रही है। इसी तरह बिजली न आने व लो वोल्टेज के कारण पीने के पानी के लिए दिक्कत झेलनी पड़ रही है। तापमान बढ़ने से आम जनजीवन पर सीधा असर दिखा़ लू के कारण जहां ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले, वहीं कुछ लोगों को दिन भर इसी गर्मी में काम करने की मजबूरी दिखी़ कुदरत का कहर लोग झेलने के लिए मजबूर हो गये हैं।
भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है।सूरज आग उगलने लगा है, तो लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170244
Total views : 8198464