07 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर जयबिग वर्मा गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

 

इसी तारतम्य में दिनांक 27.05.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जयबिग वर्मा निवासी जौनपुर (उत्तर-प्रदेश) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,55,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 225/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी – जयबिग वर्मा पिता स्व. दयाराम वर्मा उम्र 30 साल निवासी तारवा पश्चिम थाना शाहगंज जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश)।

 

कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. जमील खान, मोह. कय्यूम, प्र.आर. माखन लाल ध्रुव, आशीष त्रिवेदी, आर. पुरूषोत्तम सिन्हा, महिपाल सिंह तथा थाना गंज से सउनि. शंकर साहू, आर. सुकचंद नेताम, जितेश मांझी एवं महेश महानंद की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment