ताजा खबर
नशे का सामान, हथियार और फरार वारंटी—एक साथ कई ठिकानों पर रेड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा छत्तीसगढ़ के 68 युवा हुए यूनिटी मार्च के लिए रवाना! CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक करेंगे राष्ट्रीय पदयात्रा यूनिटी मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ की जोरदार एंट्री! CM विष्णुदेव साय ने किया युवाओं को रवाना—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी राष्ट्रीय पदयात्रा बीजापुर में बड़ी माओवादी साजिश नाकाम! टिफिन बम के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में सरेंडर युवाओं से मिले गृहमंत्री बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड का पर्दाफाश! धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़–MP में चलाया ऑपरेशन, नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार रायपुर में दिखा रिंकू सिंह का नया अंदाज़! अचानक पहुंचे CM साय से मिलने, बातचीत में हुआ बड़ा खुलासा

चैन स्नेचिंग की 03 घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी कुमार पंडित गिरफ्तार*

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

चैन स्नेचिंग की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा चैन स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए आरोपियों द्वारा फरार होने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया गया था उन मार्गो में लगे सैकड़ो सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने वाहनों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए लूट के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।

 

इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में सिविल लाईन बैरन बाजार निवासी कुमार पंडित के संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कुमार पंडित की पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर चैन स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध मंे पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अलग – अलग स्थानों से अलग- अलग महिलाओं के गले में पहने चैन स्नैचिंग की 03 घटनाओं को अंजाम देना बताया गया।

 

जिस पर आरोपी कुमार पंड़ित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 नग सोने की चैन कुल वजन लगभग 40 ग्राम तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 3,10,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

 

आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 219/24 धारा 356, 379 भादवि., अपराध क्रमांक 221/24 धारा 356, 379 भादवि. तथा अपराध क्रमांक 237/24 धारा 356, 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है।

 

*गिरफ्तार आरोपी – कुमार पंड़ित पिता स्व. सम्पत लाल पंड़ित उम्र 55 साल निवासी मकान नंबर 202 रजब अपार्टमेंट फरिश्ता हॉस्पिटल के पास बैरन बाजार थाना सिविल लाईन रायपुर।*

 

*कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि. जमील खान, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, प्रमोद वर्ठी, आर. दिलीप जांगडे, केशव कुमार सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, संतोष सिन्हा तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक लकेश गंगेश, सउनि. सुरेन्द्र साहू एवं आर. विजय भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

November 2025
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Leave a Comment