बालोद जिले के ग्राम सलोनी में हो रेत उत्खनन और परिवहन को बंद करने की मांग तेज हुई,, सैकड़ो महिला पुरुष पहुंचे बालोद कलेक्टर कार्यालय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद जिले के ग्राम सलोनी में रेत उत्खनन और परिवहन को बंद करने की मांग तेज हुई,, सैकड़ो महिला पुरुष पहुंचे बालोद कलेक्टर कार्यालय

दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़

 

बालोद,,, पिछले कुछ दिनों से बालोंद जिले कि आबोहवा खराब होने लगी है ,,अवैध कार्य तेजी से होने लगे हैं,, जिसका खामियाजा अब जिला प्रशासन को उठाना पड़ सकता है,, स्थिति यह हो गई है कि अब हजारों की संख्या में महिला, पुरुष ,सरपंच, जनप्रतिनिधि और गांव वाले एकजुट होकर बालोद जिला प्रशासन पहुंचने लगे हैं, और सलोनी नदी में हो रहे रेत उत्खनन परिवहन कार्यों को तत्काल बंद करने की मांग किए हैं अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी देने के साथ-साथ ही सड़क की लड़ाई लड़ने की बात कही है,,
उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के विभिन्न नदी ,नालों,रेत खदानों में अवैध रूप से चैन माउंटेन जेसीबी मशीन लगाकर सत्ता पक्ष भाजपा के नेताओं के संरक्षक पर खुलेआम अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है ,, परंतु जिला प्रशासन मौन है और संरक्षण प्राप्त है,, ऐसा प्रतीत होने लगा है,

सलोनी नदी में हो रहे रेत उत्खनन और परिवहन जिसका पुरजोर विरोध बालोद जिले के सलोनी ग्राम में देखने को मिला और हजारों की संख्या में महिला पुरुष एकजुट होकर बालोद जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के समक्ष पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभाव से रेत खदान को बंद करने की मांग किया,, अन्यथा आगामी दिनों उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है,,हालांकि जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल दौरे पर थे उनकी अनुपस्थिति में ग्राम वासियों ने जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू को ज्ञापन सौपा ,,,जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने स्पष्ट कहा कि सलोनी नदी में ग्राम वासियों की सहमति से ही नियमों के अनुरूप रेत उत्खनन करने की अनुमति दी गई थी परंतु जेसीबी चैन माउंटेन  का उपयोगकिया जा है तो अनुचित है,, ग्रामवासी नहीं चाहेंगे तो बंद कर दिया जाएगा,, संपूर्ण बालोद जिले में जो भी अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन कर रहा है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,, चैन माउंटेन जेसीबी मशीन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंध है ,उसके बावजूद अगर उसका उपयोग किया जा रहा है तो वह अनुचित है ,,

वही दूसरी ओर सुबह से पहुंचे सैकड़ो ग्रामवासी कड़कड़ाती ,धूप भीष्म गर्मी में भी कलेक्ट्रेट कार्यालय में डटे हुए हैं और जब तक कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से चर्चा ना हो जाए तब तक में कलेक्टरेट कार्यालय के परिसर में बैठ लेटे हुए हैं,,
गौरतलब कि बालोद जिले के सलोनी नदी सहित संपूर्ण बालोद जिले में भाजपा के नेताओं के इशारों पर ठेकेदार के द्वारा  रेत उत्खनन और परिवहन चैन माउंटेन जेसीबी मशीन के माध्यम से करने के कारण लगभग 30 फीट गड्ढा हो गया है ,,जिसकी वजह से ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है और इसी तरह की स्थिति बालोद,, जिले के डौडी ब्लॉक में गोडपाल ,हराठेमा, पटेली, पचेड़ा सहित गुण्डरदेही ,गुरुर, बालोद, डौंडीलोहारा ब्लॉक में भाजपा के नेताओं के संरक्षण पर ठेकेदार बाहर से र्गुगे रखकर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं,,
उल्लेखनीय की प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी भी तरह के अवैध रेत उत्खनन पर संरक्षण नहीं दिया जाएगा ,,,परंतु बालोद जिले में स्थिति प्रतिकूल नहीं है,, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है जिला प्रशासन के अलावा भाजपा के नेता लोग ही मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं, हालांकि भाजपा के एक गुट का कहना है  भाजपा नेताओं के इशारों पर यह अवैध कार्य संचालित है जो अनुचित है,वहीं दूसरी और दूसरा गुट अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर हावी होता जा रहा है,, अब देखना होगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आदेश की आदेश का प्रतिपालन जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ,,जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू करती हैं या उनके आदेश की अवहेलना कर अवैध कार्य को संरक्षण देते है,,

क्या कहती हैं मीनाक्षी साहू खनिज अधिकारी,,
बालोद जिले के सलोनी गांव से पहुंचे सैकड़ो महिला पुरुष की मांग को गंभीरता से लेते हुए मीनाक्षी साहू ने कहा कि वे उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर शासन के नियमानुसार कार्रवाई करेंगे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी है आगे भी जारी रहेगी,,,000

बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को बंद करने की मांग तेज हुई,, सैकड़ो महिला पुरुष पहुंचे बालोद कलेक्टर कार्याल

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment