गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायपुर

विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 21.05.2024 को थाना मंदिर हसोद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दोपहिया वाहन सवार 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा आरंग से रायपुर की ओर जा रहे हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों व वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को मंदिर हसोद चौक पास आता देख दोपहिया वाहन को रूकवाया गया। दोपहिया वाहन में सवार व्यक्तियों से पुछताछ में उन्होने अपना नाम शेख आशिक एवं शेख अविद निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 किलो 24 ग्राम गांजा एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 410/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया l

गिरफ्तार आरोपी

01. शेख आशिक पिता शेख अली उम्र 33 वर्ष निवासी विवेकानंद आश्रम के पिछे ईदगाह भांठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।

02. शेख अविद पिता शेख अमिन उम्र 20 साल निवासी खुटेरी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment