ओड़िशा के पुरी में लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ ऑटो की सवारी करते दिखाई दिए। राजेश मूणत ने स्वयं ऑटो पर सवारी करने की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की हैं।
मूणत ने कहा कि देश की जनता मोदी की का परिवार है। हम सब उस परिवार के सदस्य हैं,लिहाजा भाजपा आमसभाओं के अलावा परिवार से जुड़ने के हर संभव प्रयास कर रही है। शुक्रवार की शाम को भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक के बाद संबित पात्रा के साथ पीएम मोदी की रैली के तैयारी का जायजा लेने पहुंचा था,तब हमने ऑटो में बैठकर आमजनों से संवाद करके मोदी जी गारंटी से अवगत कराया। हमे ंपता पता चला कि पुरी ने पुरी की जनमन भाजपा के साथ है।
राजेश मूणत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को सुबह 7 बजे पुरी पहुंचेंगे। वह भगवान् जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद भाजपा प्रत्याशियों के साथ भव्य रोड शो करेंगे। इसी संबंध में शुक्रवार को तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई,जिसमें राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, एमएलसी उत्तर प्रदेश अशोक कटारिया, पुरी जिला के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र तराई एवं पुरी जिला के अंतर्गत सभी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी शामिल रहेंगे।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241132
Total views : 8289701