बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भीखमा तालाब में मंगलवार की रात मगरमच्छ देखे जाने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गंभीर नहीं दिख रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर के भीखमा तालाब में मगरमच्छ देख ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है। शिकायत के बाद भी वन विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 5 माह से तालाब में मगरमच्छ है। भीषण गर्मी में निस्तारी के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। केवल खानापूर्ति कर वन अमला मगरमच्छ को बिना निकाले ही लौट गए।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170716
Total views : 8199101