पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में दुष्कर्म का माामला सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में जिला अदालतें भी आरोपियों को सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी को निलंबित कर दिया गया है। गौरेला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ परिजनों के थाना में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी फरार बताया जा रहा है। वहीं शिक्षक संघ ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला शिक्षक गौरेला ब्लॉक स्थित स्कूल में पदस्थ महेंद्र सोनी है, जो अपनी ही स्कूल में पढ़ाई करने वाला छात्रा का 12 साल की उम्र से शारीरिक शोषण कर रहा था।
.png)




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240615
Total views : 8289056