जगदलपुर: बीजापुर के पीडिया जंगलों में हुए मुठभेड़ के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पीड़िया में एनकाउंटरमामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है, बस्तर में नक्सलियों को नहीं आदिवासियों को खत्म किया जा रहा है. सरकार लगातार निर्दोष आदिवासियों को जेल भेज रही है. सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में आदिवासियों से जेल भर गया है. पैसों का लालच देकर आत्मसमर्पण कराया जा रहा है.
नक्सलियों से बातचीत के सवाल पर बोले कवासी लखमा:
नक्सलियों से बातचीत के सवाल पर कवासी लखमा ने कहा कि नक्सलियों को मारो भी, बात भी करो दोनों काम एक साथ नहीं हो सकता, कांग्रेस की सरकार में नक्सली काफी पीछे हट गए थे. पांच महीने में ऐसा क्या हो गया कि नक्सली बढ़ गए, आदिवासियों को बात कर मुख्यधारा में लाना चाहिए. विकास के काम करना चाहिए नक्सलवाद अपने आप खत्म हो जाएगा.




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8240626
Total views : 8289070