बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाटापारा में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाटापारा में बीती रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में एक 50 वर्षीय युवक अखिलेश यादव की लाश पाई गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामले में थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि यह घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है।
घटना स्थल पाया गया बड़ा पत्थर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। फिलहाल घटना कैसे हुई इसका पता पुलिस लगा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना स्थल के पास एक बड़ा पत्थर पाया गया,जिस पर खून के निशान मिले हैं। इसे देखकर लगता है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में आए दिन चाकूबाजी, मारपीट की घटनाएं होते रहती है। इसका प्रमुख कारण नशे को माना जा रहा है।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170716
Total views : 8199101