रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की नियुक्ति कर दी गई है। निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर रामविचार नेताम ने कहा कि हमारे यहां दीगर पार्टियों की तरह जूतम पैजम नहीं होता संगठन और सरकार मिलकर जो तय करते हैं, उसी तरह काम होते है। निगम मंडलों में जल्द नियुक्ति की जाएगी।
रायबरेली में कांग्रेस के नेताओं की चुनावी सभाओं पर उन्होंने कहा, ये सभी मौसमी नेता है। मौसम की तरह टर्र- टर्र करते रहते है। भाजपा की हमेशा तैयारियां चलती रहती है। महापौर के बयान पर मंत्री नेताम ने पलटवार किया कि उनका जाने का टाइम है, चला-चली की बेला है तोअच्छे से निपट जाएं तो अच्छा है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज के तीन सीटों पर उपचुनाव होने के दावे पर मंत्री श्री नेताम ने कहा कि, दीपक बैज इतना ही जान रहे होते तो टिकट ले आए होते। उप चुनाव होने से कौन सा इनको फायदा मिलेगा। शराब टेंडर और आहता खोले जाने पर कहा कि, कांग्रेस चाहती है कि, उनके बिछाए जाल में हम फंस जाए लेकिन हम फंसने वाले नहीं हैं। शराब के टेंडर की एक तय समय सीमा है। कांग्रेस वाले तो यही चाहते हैं कि, नियम विरुद्ध कार्य हो और वे कोर्ट से स्टे ले आएं, लेकिन हमारी सरकार नियम से ही काम करेगी।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170716
Total views : 8199101