जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में मजदूरी का काम कर रही एक महिला करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं एक महिला भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। लोहे की छड़ को ऊपर ले जाते समय यह हादसा हुआ। दोनों भवन के नजदीक ही 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के गांधी मैदान के सामने एक निजी भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी समय दो महिला लोहे की छड़ को ऊपर ले जा रही थी। भवन के नजदीक ही 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। मौके पर ही एक महिला मजदूर की मौत हो गई। दूसरी महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। वंही सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच के जुट गई हैं।
इधर घायल और मृत महिला मजदूरों के परिजनो में ठेकेदार और मकान मालिक पर आरोप लगाया है और कहा है कि, उनकी लापरवाही से ही यह घटना हुई है। वंही घटना को लेकर मजदुर कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मृतक महिला को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। श्रम विभाग की अनदेखी के चलते ही यह बड़ा हादसा हुआ है। कम उम्र के महिलाओ से काम कराया जा रहा था और ना ही मजदूरों को सेफ्टी कवर भी नही दिया गया था।
इस पूरे मामले को लेकर घायल मजदूर महिला और मृत महिला को मुआवजा देने की बात कही है। वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस की टीम पहुंच कर विवेचना में लग गई है और कहा कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जायेगी।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170750
Total views : 8199144