उप सरपंच बलवंत साहू के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य ने कलेक्टर बालोद को किया शिकायत,,,

दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा,, दल्ली राजहरा के समीप स्थित ग्राम पंचायत बिटाल की पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों को शिकायत पत्र प्रेषित कर अवैध कब्जा करने वाले उप सरपंच बलवंत साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर अवैध कब्जा हटाने की मांग की है अन्यथा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किए जाने की बात कही है,, शिकायतकर्ता गंगाबाई आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत बिटाल के उपसरपंच बलवंत साहू के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दो भवन का निर्माण किया जा रहा है जो पूरी तरह अवैध है, अनुचित है उक्त शासकीय भूमि है और शासकीय भूमि पर ग्राम पंचायत बिटाल के उप सरपंच के द्वारा दबगई , दादागिरी दिखाते हुए शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसे लेकर दल्ली राजहरा एसडीएम श्री सोनकर के समक्ष प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है अन्यथा आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है,,



वही अधिकारियों का कथन है किसी शासकीय भूमि पर अगर अवैध कब्जा या अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है तो जांच कर उचित और कड़ी बड़ी कार्रवाई की जाएगी चाहे वह कोई भी हो कितना भी प्रभावशाली हो,,

क्या कहते हैं अधिकारी जनप्रतिनिधि,
,अनुविभागीय दंडाधिकारी राम कुमार सोनकर कहते हैं की ग्राम पंचायत बिटाल की पूर्व सरपंच गंगाबाई आर्य की शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत पर जांच चल रही है जांच सही पाए जाने पर उपसरपंच बलवंत साहू के खिलाफ अवैध कब्जा को लेकर कार्रवाई कर अवैध कब्जा से मुक्त कराया जाएगा,,,
दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़





Author: Deepak Mittal









