बिलासपुर में युवक पर बरसाए लात-घूंसे: बेरहमी से पिटाई कर बाइक और मोबाइल लूटा, पुलिस ने लिखी चोरी की FIR…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब लेने जा रहे ड्राइवर युवक की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। बदमाश उसे जमीन पर गिरा कर लात-घूंसों से पिटाई कर रहा है,

जे के मिश्र

जिसके बाद उसकी बाइक और मोबाइल भी लूट लिया। इस घटना में युवक घायल हो गया। इधर, पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। वहीं, इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश उसकी पिटाई करते नजर आ रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

खैरागढ़ जिले के छुई खदान गंडई के कोपेभांठा का रहने वाला गुलशन राजपूत कुदुदंड में रहता है। वह यहां गाड़ी चलाने का काम करता है। घटना बीते 30 मार्च की देर रात की है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक क्रमांक CG08AY 8815 में सवार होकर मंगला स्थित शराब दुकान शराब खरीदने जा रहा था। शराब दुकान के पास ही उसे एक अनजान युवक ने पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह घायल पड़ा था। उसकी बाइक और मोबाइल भी गायब मिला।

बदमाश ने युवक पर चलाए लात-घूंसे और कर दिया घायल।

 

मारपीट से घायल युवक पहुंचा थाने, पुलिस ने लिखी चोरी की FIR

इस घटना के दूसरे दिन गुलशन अपना इलाज कराने के बाद शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा। यहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। लेकिन, पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। लिहाजा, पुलिस ने उसकी शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया।

 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

ड्राइवर युवक की लात-घूंसों से पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसों से पिटाई करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने बदमाश की न तो पहचान कर पाई है और न उसकी जानकारी जुटा पाई है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहा है।

बेहोश होते तक बेरहमी से की पिटाई फिर की लूटपाट।

CCTV वीडियो लेकर पहुंचा IG ऑफिस

घायल गुलशन राजपूत पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर IG ऑफिस पहुंचा। वह अपने साथ सीसीटीवी वीडियो भी लेकर गया था। उसका कहना है कि उसके साथ मारपीट किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर थाने पहुंचा। लेकिन, पुलिस उसकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही उसकी बाइक व मोबाइल का पता चला है। उसने आईजी से मामले की जांच कराने व दोषी युवक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment