सरगुजा जिले में बिहार के वकील ने शादीशुदा महिला को होटल में बुलाकर रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को पीड़िता और उसके परिजनों को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा

। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने 30 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसकी बहन साल 2022 में बिहार के किसी लड़के के साथ भाग गई थी। उसी दौरान अधिवक्ता रितिक रोशन निवासी समस्तीपुर के साथ दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी।

होटल में बुलाकर किया रेप, बनाया वीडियो

अधिवक्ता रितिक रोशन ने विवाहित महिला को शादी करने का झांसा देकर सीतापुर स्थित लॉज में बुलाया और लगातार पांच दिनों तक रेप किया। सीतापुर स्थित उसकी बहन के रूम, जनवरी 2023 में समस्तीपुर बिहार और अंबिकापुर स्थित लॉज में 10 जनवरी 2024 से रूककर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। महिला की जानकारी में अश्लील वीडियो बनाया।

बिहार से पकड़ा गया आरोपी
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रितिक रोशन (45) को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार के समस्तीपुर गिरफ्तार किया है। वहां वो किराए के मकान में रहता था। आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। जिसमें कई अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal









