छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाया गया,,
दल्लीराजहरा पुलिस रही रात -दिन मुस्तैद, गस्त की वजह से नहीं हुई बड़ी घटनाएं,,
*दीपक मित्तल बालोद रायपुर*

दल्लीराजहरा, दल्ली राजहरा सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ रंग पंचमी होली का पर्व मनाया गया, एक दिन पूर्व दल्लीराजहरा में होलिका दहन भी किया गया, दल्लीराजहरा शहर के सभी क्षेत्रों में होली का पर्व बचपन से पचपन वर्ष के आयु के लोग खुशियों से मनाते दिखे ,वही छुटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मनाया गया, दल्ली राजहरा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी रात दिन अगस्त में लगे हुई थी अलग-अलग पेट्रोलियम टीम सभी वार्डों में थे जिसकी वजह से बड़ी घटनाएं नहीं हुई हालांकि वार्ड क्रमांक 5 में भूमि विवाद को लेकर पारिवारिक मारपीट हुई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ,
होली के गीतों पर नाचते, झूमते एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। बच्चे भी हाथों में पिचकारी लेकर एक दूसरे पर मस्ती में रंग डालते रहे व छोटे बच्चे पानी गुब्बारे एक दूसरे को मरते नजर आए। रंगों का त्योहार होली सोमवार को धूमधाम से मनाया गया, मोहल्लों और सड़कों पर होली की रौनक दिखी,
दल्लीराजहरा में सोमवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया,राजहरा शहर में होली त्योहार का खुमार सुबह से देखने को मिल रहा था। जगह-जगह युवाओं और बच्चों की टोली संगीत की धुन पर थिरकती दिखाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक और राजनेताओं
लोगों ने भी जमकर होली जश्न बनाया। बाहर से आए मेहमानों ने भी खूब रंग खेला और नाचते गाते नजर आए,,

होलिका दहन किया गया,,,
रात में होली दहन के लिए युवाओं ने 8-10 से ज्यादा स्थानों पर होलिका के लिए लकड़ियां एकत्रित की हुई थी। कई दिन से दहन के लिए युवा लड़की एकत्रित करने में लगे हुए थे। सुबह से ही महिलाएं अपने बच्चों को नए कपड़े पहना कर होलिका के पूजन को लेकर पहुंची। पूजन कर सैकड़ो महिलाओं ने होलिका से पारिवारिक सुख समृद्धि की कामना की। होलिका की परिक्रमा कर मन्नतें भी महिलाओं ने मांगी। होलिका दहन के हरेक स्थान पर पूजन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। मंदिरों में पूजन करने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दल्लीराजहरा क्षेत्र में विधि विधान से महिलाओं ने होलिका का पूजन किया,,,

स्कूली बच्चों ने भी होली का पर्व मनाया
शुक्रवार को होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर 10वीं तक के बच्चों ने होली का त्योहार मनाया। प्री-नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चे अपनी कक्षा में रहकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर ओर फूलों की होली खेली, वहीं दूसरी तरफ छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा खत्म होने के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी,
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक
Author: Deepak Mittal









