अर्जुन्दा पुलिस की अवैध शराब एवं सट्टा पर कड़ी कार्रवाईहोली का खेल जेल में, अवैध शराब पर कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

 

*तरुण साहू अर्जुंदा नवभारत टाइम्स 24×7.in ब्लाक प्रमुख* 

 

तरुण साहू

अर्जुन्दा,,थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी, 03 व्यक्तियों के विरूद्ध अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री करते पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ,ग्राम मटिया निवासी पंकज बराहेन को अवैध रूप से 110 पौवा देशी शराब रखकर बिक्री करते पकडे जाने पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, उक्त अभियान कार्यवाही में 03 प्रकरणों में कुल 148 पौवा देशी प्लेन शराब की गई जब्त, पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा होली पर्व के मद्देनजर कानून/सुरक्षा व्यवस्था हेतु टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की गई कार्यवाही,,

 

 मुखबीर सूचना पर अर्जुंदा पुलिस द्वारा ग्राम मटिया तालाब के पास अजय सेन पिता बृजेश सेन उम्र 25 साल साकिन मटिया थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी मे रखा 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा मे 180- 180 एम0एल0 शराब भरी हुई सीलबंद कुल 3.420 बल्क लीटर कीमती 1520 रूपये, शराब ब्रिकी रकम 200 रू, टेस्ट परचेसिंग रकम 100 रूपये जिसमे स्टार चिन्हाकिंत है,

 

 जुमला कीमती 1820 रूपये बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

• दिनांक 23.03.2024 को मुखबीर सूचना पर ग्राम अर्जुन्दा कालेज रोड मटिया जाने का मार्ग बरगद पेड के पास आरोपी कुलेश्वर जोशी पिता स्व0 गैंदलाल जोशी उम्र 25 साल साकिन वार्ड नंबर 07 घासीदास पारा ग्राम मटिया थाना अर्जुन्दा जिला बालोद द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के बोरी मे रखा 19 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा मे 180-180 एम0एल0 शराब भरी हुई सीलबंद कुल 3.420 बल्क लीटर कीमती 1520 रूपये, शराब बिक्री रकम 240 रू, जुमला कीमती 1760 रूपये बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

• दिनांक 23.03.2024 को मुखबीर सूचना पर ग्राम देवगहन जाने का मार्ग निर्मलकर हॉटल के पास ग्राम मटिया के पास आरोपी पंकज बराहेन पिता उधोराम उम्र 32 साल साकिन मटिया वार्ड नंबर 06 थाना अर्जुन्दा जिला बालोद द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से दो सफेद रंग के बोरी मे अलग अलग रखा 110 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा मे 180-180 एम0एल0 शराब भरी हुई सीलबंद कुल 19.800 बल्क लीटर कीमती 8800 रूपये बरामद कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

 

                                            उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी0 मनीष शेन्डे , सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्र0आर0 विरेंद्र साहू, प्र0आर0 धर्मा राजू, आर0 दमन वर्मा, भूपत दास, लेखराम, प्रदीप यादव, तेजराम साहू, सुरेश चंद्राकर का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।  

 

  नाम आरोपी:-

01- अजय सेन पिता बृजेश सेन उम्र 25 साल साकिन मटिया थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0)

02- कुलेश्वर जोशी पिता स्व0 गैंदलाल जोशी उम्र 25 साल साकिन वार्ड नंबर 07 घासीदास पारा ग्राम मटिया थाना अर्जुन्दा जिला बालोद

03- पंकज बराहेन पिता उधोराम उम्र 32 साल साकिन मटिया वार्ड नंबर 06 थाना अर्जुन्दा जिला बालोद

जप्ती- 03 प्रकरणों में कुल 148 पौवा देशी प्लेन शराब , कुल कीमती 12,380 रूपये की जप्त किया गया,,

 

*तरुण साहू अर्जुंदा नवभारत टाइम्स 24×7.in ब्लाक प्रमुख*

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment