दल्लीराजहरा शहर में होली पर्व को लेकर रंग, गुलाल ,पिचकारी की दुकानें सजी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा,, दो दिनों बाद होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसे लेकर धार्मिक नगरी दल्लीराजहरा के चौक चौराहा और मुख्य बाजारों में रंग गुलाल पिचकारी की दुकानें सज गई हैं और होली खेलने वाले लोग अपने-अपने तरीके से रंग गुलाल पिचकारी लेने लगे हैं हालांकि अब प्राचीन परंपरा के अनुसार होली कम मनाई जाती है हाईटेक आधुनिक तरीके से नए जमाने के हिसाब से रंग गुलाल विक्रय हो रहे हैं,रंगों के पर्व होली को लेकर दल्लीराजहरा बाजार में दुकानें सज चुकी हैं। दुकानों पर रंग-गुलाल, सजावटी कैप व पिचकारी की मांग बढ़ गई है। बच्चों में पर्व के प्रति उल्लास देखते ही बन रहा है। दुकानों पर मम्मी-पापा के साथ पहुंच रहे बच्चे पसंदीदा पिचकारी और रंग खरीद रहे है।
होली पर्व सोमवार को है जबकि रंग उत्सव यानि फाग रविवार को मनाया जाएगा।, कही -कही सोमवार और मंगलवार को भी मनाया जाएगा दल्लीराजहरा सहित क्षेत्र में बच्चों में होली का ज्यादा उत्साह है। शनिवार को रंग व गुलाल बेचने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें पहले से ज्यादा सजा ली हैं। होली पर्व पर प्रयोग होने वाली बिना मावे की मिठाई की बिक्री होने लगी है।
होली पर्व पर रोटरी क्लब, लायंस क्लब, प्रैस क्लब समिति आदि ने तैयारी आरंभ कर दी है।
व्यापार मंडल भी लगातार कार्यक्रम को आयोजित करता है। व्यापार मंडल का आयोजन भी हो सकता है, इसके अलावा सभी संस्थाओं द्वारा फूलों की होली खेले जाने की तैयारी है।
उधर मिठाई की दुकानों पर गुझिया और नमकीन की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। हालांकि गत वर्षों के मुकाबले इस बार रंग-गुलाल व मिठाई के दामों में तेजी आई है।

इस बार होली को लेकर बाजार में खासा उत्साह है। दल्लीराजहरा के प्रमुख बाजारों में होली की दुकानें सज गई है। मोहल्लों में भी रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी है।, नया बाजार, पुराना बाजार न्यू बस स्टैंड चौक फावारा चौक माइन्स ऑफिस चौक सब्जी बाजार नारायण होटल क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में होली पर सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इस बार बुलडोजर, वाटर टैंक, वजूबा, स्पाइडर मैन की पिचकारियां बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा डरावने मुखौटे भी दुकानों पर सजे है। दल्लीराजहरा बाजार में होली खेलने को लेकर टोपी, टी-शर्ट, पगड़ी, कुर्ता पायजामा समेत अन्य वस्तुएं भी बहुतायत में उपलब्ध है। हर्बल रंग व गुलाल को लोग पसंद कर रहे है। बाजार में रंग व गुलाल के पैकेट 10 से 50 रुपये तक बिक रहा है,,0000

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *