जीत के साथ चेन्नई ने की आईपीएल 2024 की शुरुआत, बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया है. प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 173 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने 4 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 15 रन बनाए. जबकि रचिन रवींद्र 15 गेंद में 37 रन बनाए. उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े. वहीं अजिंक्य रहाणे 19 गेंद में दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर. जबकि शिवम दूबे 28 गेंद में 34 और रवींद्र जडेजा 17 गेंदों मे 25 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी के लिए कैमरून ग्रीन ने 2 विकेट लिए. जबकि कर्ण शर्मा और यश दयाल को 1-1 सफलता मिली.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *