छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया सेल ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ छेड़े अपने पोस्टर वार को आगे बढ़ाते हुए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया सेल ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ छेड़े अपने पोस्टर वार को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को बिरनपुर कांड की याद दिलाते हुए पोष्टर जारी किया है। पोस्टर में भाजपा ने कैप्शन लिखा है.. महासमुंद वासियों, जो बिरनपुर में मारे गए युवक “भुनेश्वर साहू” के नहीं हुए…वो आपके क्या होंगे? कार्टून में जिस चेहरे को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है उसका चेहरा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू से मिलता-जुलता प्रतीत होता है। 

 

उल्लेखनीय है कि, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव बिरनपुर में समुदाय विशेष के लोगों ने गांव के युवा भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसे लेकर बड़ा बवाल मचा था। अब भाजपा सरकार ने इस कांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है। वहीं भुपनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू अब साजा विधानसभा के विधायक बन चुके हैं। वहीं तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अपना चुनाव हार गए और अब महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। श्री साहू पर बिरनपुर कांड के वक्त पीड़ित परिवार से मिलने नही जाने को लेकर भाजपा ने आक्रामक तेवर दिखाए थे।

 

भाजपा ने छेड़ा पोस्टर अभियान

 

दरअसल, भाजपा मीडिया सेल ने सोमवार से एक अभियान छेड़ रखा है। सोमवार को सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर कटाक्ष करता हुआ पोस्ट भाजपा ने किया। उसके बाद दूसरे दिन यानी मंगलवार को पूर्व मंत्री और वर्तमान जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को कब्जाबाज मंत्री बताते हुए पोस्ट किया गया। इसके बाद तीसरे दिन यानी आज बुधवार को बारी आई कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की। सबसे पहले ‘जिहादगांव’ पोस्ट

 

उल्लेखनीय है कि, पिछले सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे के बाद भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। जिस पर लिखा था कि, राजनांदगांव या जिहादगांव चुनाव आपका। पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू होने के साथ बवाल भी मचा। भाजपा मीडिया सेल ने आग्रह किया है कि, सही विकल्प चुनें। कांग्रेस ने इसे स्तरहीन करार देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

 

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर एक सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप लगा था। वहीं एक अन्य जमीन पर सरकारी खर्च से आलीशान लग्जरियस मकान बनवाने का भी मामला सामने आया था। इसी को लेकर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को एक पोस्टर जारी किया। पोस्ट कर भाजपा मीडिया सेल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि, जांजगीर-चांपा की जनता सावधान रहे। पूर्व कब्जाबाज मंत्री की नजर अब आपकी ज़मीन पर है।

लापता और निष्क्रिय सांसद

 

बुधवार को भाजपा मीडिया सेल ने बीजेपी छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया साइट एकाउंट एक्स पर एक कार्टून पोस्ट करते हुए कोरबा से वर्तमान सांसद और फिर से प्रत्याशी बनाई गईं ज्योत्सना महंत पर कटाक्ष किया है। बीजेपी ने उन्हें निष्क्रिय के साथ लापता सांसद भी बताया है। साथ ही कोरबा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की गई है कि, उन्हें निष्क्रिय नहीं बल्कि सक्रिय सांसद चुनना चाहिए।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *