आज का राशिफल, 13 मार्च 2024

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आज का राशिफल – मेष राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। नए कार्य के प्रति मन में उत्साह बना रहेगा। आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

आज का राशिफल – वृषभ राशि आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर शारीरिक थकावट महसूस होगी। कार्य की अधिकता के कारण परिवार और बच्चों को समय नहीं दे सकेंगे। यही बात परिवार में झगड़े का कारण बन सकती है।

आज का राशिफल – मिथुन राशि आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। इसी कारण मानसिक तनाव भी महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खराब स्वास्थ्य के कारण काम पर ध्यान ना दे पाएंगे और हाथ से कोई बड़ी डील जा सकती है।

आज का राशिफल – कर्क राशि आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ा फैसला ना लें। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े साझेदारी का योग बन रहा है। इससे आर्थिक तौर से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। परिवार में पुराना मतभेद खत्म होगा।

आज का राशिफल – सिंह राशि आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज अच्छा रहेगा।

आज का राशिफल – कन्या राशि आज पुराने विवादों के सामने आने से आप परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। कोर्ट कचहरी के विवाद में विरोधी आप पर हावी होते दिखाई देंगे। व्यापार व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन ना करें।

आज का राशिफल – तुला राशि आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण परेशान हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग के दबाव के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में बड़ा घाटा लग सकता है।

आज का राशिफल – वृश्चिक राशि आज मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी जरूरी काम के लिए आज बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन संभल कर चलाएं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है।

 

 

आज का राशिफल – धनु राशि आज का दिन शानदार रहने वाला है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज का दिन खुशखबरी वाला रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज का राशिफल – मकर राशि आज विरोधी पक्ष को इग्नोर करेंगे तो फायदे में रहेंगे। आज आप अपने मित्र या परिवार वालों के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आपके अपने लोग धोखा कर सकते हैं।

आज का राशिफल – कुंभ राशि आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापार व्यवसाय में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त होने के योग नहीं दिख रहे हैं।

आज का राशिफल – मीन राशि आज का दिन लाभदायक रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज व्यापार व्यवसाय में कोई नया अनुबंध होगा। आय के बड़े स्रोत प्राप्त होंगे। मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। वाहन चलने में सावधानी रखें।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment