महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की 02 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय व नगरीय निकायों में महतारी वंदन सम्मेलन का होगा आयोजन

दीपक मित्तल बालोद रायपुर 

 

दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़

बालोद, ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल माध्यम से जुड़कर संबोधित करेंगे तथा हितग्राहियों से बात करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ ही बालोद जिले के 02 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये तथा सालाना 12 हजार रूपये आएंगे।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले में महतारी जतन योजना के कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम 10 मार्च को जिला मुख्यालय बालोद के स्व.जालम सिंह पटेल मांगलिक भवन (टाउन हाॅल) बालोद में आयोजित होगा। इसके साथ ही सामुदायिक भवन नगर पंचायत गुण्डरदेही, जनपद सभाागार डौण्डी, संसाधन केन्द्र जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा, साहू सदन गुरूर, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के सभाकक्ष, नगर पंचायत अर्जुन्दा के सभाकक्ष और नगर पंचायत चिखलाकसा में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।

      उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।,

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment