झारखंड के रामगढ़ में NH-33 पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सभी मृतक बिहार के एक ही गांव के रहने वाले थे और छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है
जानकारी के अनुसार, झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर 14 लोगों से भरी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आगे चल रहे एक वाहन से टकरा जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
स्कॉर्पियो बिहार के नालंदा जिले से आ रही थी, तभी यह टक्कर हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार सुबह इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा तड़के करीब 2 बजे कुज्जू चौकी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पैंकी में हुआ।
Author: Deepak Mittal









