गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, लेखक और छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन हो गया है. उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली, जिसके बाद उनके पार्थिव देह को भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में रखा गया है. विदेश में रहने वाली उनकी बेटी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दें कि करीबन महीनेभर पहले से कनक तिवारी से जुड़े लोगों को उनके स्वास्थ्य की चिंता होने लगी थी. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कनक तिवारी का उनके प्रशंसक बाकायदा हाल-चाल जानने का प्रयास कर रहे थे।
Author: Deepak Mittal









