डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में वनस्पति प्रदर्शनी का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

450 किस्मों के संरक्षित पौधों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

करुणा सागर सरायपाली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय, बलौदा में प्राचार्य श्रीमती अनिता पटेल के निर्देशन एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री संकर्षण पटेल के मार्गदर्शन में वनस्पति प्रदर्शनी का आयोजन वनस्पतिशास्त्र विभाग (बॉटनी विभाग) द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को वनस्पतियों की विविधता, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराना था।

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 450 किस्मों के संरक्षित पौधों को विद्यार्थियों के अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री संकर्षण पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वनस्पतियों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी अनिवार्य भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनिता पटेल ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रकृति एवं जैव विविधता को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

प्रदर्शनी के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कमला दीवान एवं वनस्पतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री रितुराज भोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न वनस्पतियों की पहचान, उनकी विशेषताओं, संरक्षण के उपायों तथा पर्यावरणीय महत्व की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

प्रदर्शनी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न प्रजातियों के संरक्षित पौधों का अवलोकन कर उनके संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशीलता तथा जैव विविधता के संरक्षण की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। उपरोक्त प्रदर्शनी में सहायक प्राध्यापक जितेंद्र कुमार पटेल,डॉ गजानंद नायक, अंजेला विजय लक्ष्मी लकड़ा,रश्मि निर्बगीया,माधुरी प्रधान, आशुतोष मालवीय और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *