अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाने में कामयाब रही। पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में उस्मान खान ने 107 रनों की पारी खेली।
वहीं दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया ने इस टारगेट को आखिर गेंद पर एक विकेट रहते हासिल किया। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए।
Author: Deepak Mittal









