सुशासन तिहार : निराकरण की जानकारी देने निगम क्षेत्रों में लगेंगे 8 समाधान शिविर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7 in बिलासपुर

बिलासपुर, 03 मई 2025/सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण की आम जनता को जानकारी देने के लिए शहर के निगम क्षेत्रों में 8 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 6 मई से लेकर 30 मई तक चिन्हित नगर निगम के विभिन्न स्थानों में लगाए जाएंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निगम आयुक्त और जोन कमिश्नरों को शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।


नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्रों में इस दौरान 8 समाधान शिविर आयोजित होंगे जो सवेरे 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपन्न होंगे। इनमें 6 मई को जोन क्रमांक 01 के वार्ड 01 में आत्मानंद स्कूल ग्राउंड सकरी में आयोजित होगा ,जिनमें वार्ड 01 से लेकर 04 एवं वार्ड 13 से लेकर 14 तक के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इसी तरह 9 मई को जोन क्रमांक 02 के वार्ड 09 में अंधमुक्त बधिर शाला मैदान सब्जी मंडी गेट के पास रायपुर रोड में शिविर आयोजित होगा ,जिसमें वार्ड क्रमांक 05 से 12 तक के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। 12 मई को जोन क्रमांक 03 के वार्ड क्रमांक 16 मुंगेली नाका ग्राउंड में शिविर आयोजित होगा। जिसमें वार्ड 15 से 22 तक के वार्डवासी शामिल होकर शिविर का लाभ ले सकेंगे।

16 मई को जोन क्रमांक 04 के वॉर्ड नंबर 28 में शेख गफ्फार आत्मानंद स्कूल तारबाहर में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें वार्ड 23 से 29 के वार्डवासी शामिल होकर शिविर का लाभ ले सकेंगे। 19 मई को जोन क्रमांक 05 के वार्ड 35 में पुत्री शाला स्कूल, साव धर्मशाला के पास जून बिलासपुर में आयोजित शिविर में वार्ड 30 से 37 एवं 40 तक के वार्डवासी शामिल होंगे।

23 मई को जोन क्रमांक 06 के वार्ड 41 में तोरवा स्कूल में शिविर आयोजित होंगे जिसमें वार्ड 38 से 39 एवं 41 से 46 तक के वार्ड के निवासी अपनी समस्याओं का समाधान ले सकेंगे। 26 मई को जोन क्रमांक 07 के वार्ड 51 में राजकिशोर नगर के हरश्रृंगार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित होगा जिसमें वार्ड क्रमांक 47 से 58 तक के वार्डवासी शामिल होंगे। इसी प्रकार 30 मई को जोन क्रमांक 08 के वार्ड 68 कोनी के सिटी बस डिपो कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित होगा , जिसमें वार्ड क्रमांक 59 से 68 तक के वार्डवासी शिविर में शामिल होकर अपनी समस्याओं का समाधान पाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment