दुर्ग में 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 हजार से अधिक नशीली कैप्सूल जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग में 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 हजार से अधिक नशीली कैप्सूल जब्त
थाना खुर्सीपार और पद्मनाभपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

दुर्ग। पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नशीली दवा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खुर्सीपार के आईटीआई ग्राउंड और मानस भवन के पीछे रविशंकर स्टेडियम के पास छापेमारी की।

छापेमारी में आरोपी रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू, अरबाज खान, फैजान अहमद और साहिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कुल 2044 कैप्सूल और ट्रामाडोल की 45 स्ट्रिप/371 नग कैप्सूल, नगदी रकम ₹2,410, 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और टाइटन की घड़ी बरामद की गई।

खुर्सीपार में पकड़े गए आरोपियों से बरामदगी का विवरण इस प्रकार है:

  • रजनीश पांडे – 192 कैप्सूल, नगदी ₹400, एप्पल और मोटोरोला फोन, बिना नंबर मोटरसाइकिल

  • विपिन जेम्स – 312 कैप्सूल, सैमसंग फोन, नगदी ₹300

  • श्याम कन्हैया विश्वकर्मा – 264 कैप्सूल, वीवो फोन, नगदी ₹350

  • रणजीत राम – 280 कैप्सूल, सैमसंग फोन, नगदी ₹250

  • अभिजीत साहू – 296 कैप्सूल

  • अरबाज खान – 700 कैप्सूल, वनप्लस फोन

पद्मनाभपुर में पकड़े गए आरोपियों से बरामदगी इस प्रकार है:

  • फैजान अहमद और साहिल कुमार यादव – ट्रामाडोल की 45 स्ट्रिप/371 कैप्सूल, नगदी ₹1,110, एक एक्टिवा, दो मोबाइल फोन

आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21C, 8, 27(a), 111(3) बीएनएस तथा थाना पद्मनाभपुर में संबंधित अपराध दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना खुर्सीपार और पद्मनाभपुर पुलिस की सक्रिय और समयबद्ध कार्रवाई से यह सफलता मिली है। यह कार्यवाही शहर में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *