धमतरी-ओड़िसा बॉर्डर पर सक्रिय 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
गरियाबंद में नक्सल संगठन को लगा बड़ा झटका, SP कार्यालय पहुंचकर हथियार डाले नक्सलियों ने विकास की राह चुनी
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। लगातार आत्मसमर्पण की घटनाओं के बीच अब धमतरी-ओड़िसा बॉर्डर पर सक्रिय 8 नक्सलियों ने गरियाबंद जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सभी नक्सली हथियारों के साथ गरियाबंद एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण के दौरान एसपी ने सभी नक्सलियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले पर एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे।
बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बीते दिनों कुल 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनके पास से 153 हथियार बरामद हुए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी सामूहिक आत्मसमर्पण कार्रवाई मानी जा रही है। लगातार हो रहे सरेंडर के बाद अबूझमाड़ क्षेत्र लगभग नक्सल मुक्त घोषित किए जाने की स्थिति में है और उत्तर बस्तर से लाल आतंक का अध्याय समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199310
Total views : 8237023