8 वर्ष बाद नीलाम हुई प्रतीक्षा बस स्टैण्ड सरगांव..
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in
मुंगेली – सन 2016-17 में निर्मित प्रतीक्षा बस स्टैंड सरगांव विभिन्न करणों से नीलाम नही हुआ था। नगर पंचायत सरगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष परमानंद साहू ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए सभी अवरोधों को दूर करके आज 10 जुलाई 2024 को 22 दुकानों को निष्पक्ष रूप से नीलम करने में सफलता हासिल किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने बताया कि नीलाम किये गए 22 दुकान से कुल राजस्व 2 करोङ 9 लाख रुपये नगर पंचायत सरगांव को प्राप्त हुआ है।
दो मंजिला इमारत के भूतल में 11 व प्रथम मंजिल में 11 सहित कुल 22 दुकान स्थिति है। दुकान नीलामी में महिला, विधवा,बेरोजगार,अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य को आरक्षण प्रदान किया गया है। पूरे निलामी प्रक्रिया को विधिवत रूप से विज्ञापन प्रकाशन, मुनादी सहित सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था।
नीलामी में स्थानीय पत्रकार,जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रथम तल दुकान खरीदने वाले 1 – अमित पाण्डेय 10,65000, 2 धीरेन्द्र उपाध्याय – 11,10000 ,3 उमेश कुमार साहू- 13,00000 ,4 धरम वर्मा 13,30,000 ,5 गौरी शंकर साहू – 12,80000/-, 6 निर्मला साहू- 13,15000/-, 7 सुरेश कौशिक – 13,55000/-, 8 अमन साहू – 13,10000/-, 9 अमन साहू – 11,10,000/-, 10 कृष्ण कुमार श्रीवास्तव 17,85000/-, 11 जितेन्द्र कुमार यादव 1900000/-, द्वितीय तल दुकान 12 अजय साहू 4,50000/-,13 रघु सिंह ठाकुर – 425000/-,14 रघु सिंह ठाकुर 5,15000/-,15 कुद्दुश खान – 6,60000/-,16 रघु सिंह ठाकुर- 500000/-,17 आकांक्षा यादव – 640,000/-
18 ,रेणु यादव 5,70,000/-,19 जानकी साहू – 6,40,000/-,20 रमेश कुमार घोषले – 1,90,000/-, 21 लक्ष्मीकांत निर्मलकर – 800000/-, 22 लक्ष्मण यादव- 685000/- ने बोली लगाकर दुकान अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है।
नीलामी को लेकर रणजीत सिंह हूरा (प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा भाजपा) का कहना है की शासन के मनसा के अनुसार प्रतीक्षा बस स्टैंड को गरीब टपके के लोगों के व्यापार के लिए निर्माण कराया गया था। जिससे कि गरीबों को व्यापार करने का अवसर मिल सके लेकिन इस नीलामी के वजह से शासन का मनसा पूरा नहीं हो पाया।
नियम व शर्तें- नियम के अनुसार जिन्होंने प्रतीक्षा बस स्टैंड में दुकान खरीदी है उन्हें 3 दिन के भीतर आधा पैसा जमा करना होगा और बाकी पैसा नगर पंचायत के सूचना के बाद 30 दिवस के भीतर जमा करना होगा जमा नहीं करने की स्थिति में अमानत राशि जप्त कर ली जाएगी.. – घनश्याम शर्मा (CMO) नगर पंचायत सरगांव
नीलामी प्रक्रिया समस्त आरक्षण वर्ग को ध्यान में रखकर सार्वजनिक रूप से की गयी है. निश्चित रूप से इससे निकाय में राजस्व की वृद्धि होगी और जरुरतमंदो को रोजगार उपलब्ध होगा.
परमानन्द साहू
अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8169417
Total views : 8197372