8 जुआरी गिरफ्तार, जंगल से दबोचे गए सभी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। सरगी घोरबोरी तालाब के पास जंगल में जुआ ताश खेल रहे 8 जुआरी गिरफ्तार किए गए है। थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरगी घोरबोरी तालाब के पास जंगल में ताश जुआ खेल रहे की सूचना पर तत्काल मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये जगह ग्राम सरगी घोरबोरी तालाब के पास जंगल में जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जो की आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 08 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 23,430/- रू एवं 09 नग मोबाईल कीमती 52,200/- रुपये जुमला 75,630/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना मगरलोड में अप.क्र. 05/25 धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment