जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विधायक  मोहले ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

जिले के नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिले में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।


मुख्य अतिथि ने कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ शांति, हर्षोल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को उन्मुक्त आसमान की ओर छोड़े। सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया।

परेड कमांडर रक्षित कमांडर ख्रिस्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं परेड उप कमांडर कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पीटी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस बल के बैंड द्वारा देशभक्ति धुन आकर्षण का केन्द्र था।

मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान समारोह में विधायक मोहले ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी जांगड़े, आर. आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप के परिवारजनों को शाल और श्रीफल प्रदान किया और कुशलक्षेम पूछा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही, पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा, लोरमी वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुति दी, इनमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ने प्रथम स्थान, लोरमी वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समारोह में 103 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित मुख्य अतिथि श्री मोहले ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के 103 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज और बड़ी संख्या में जिले के नागरिकगण मौजूद रहे। व्याख्याता अशोक सोनी और शिक्षक रामपाल सिंह ने मंच का संचालन किया।

देशभक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों संग झूमे कलेक्टर-एसपी कार्यक्रम के समापन में अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण के पश्चात सभी स्कूली बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ भी झूमे। उन्होंने जलवा तेरा जलवा जलवा, रंग दे बसंती चोला, ये देश है वीर जवानों का आदि देशभक्ति गानों पर नाचते हुए बच्चों में उत्साह भरा। भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे जयकारों के साथ बच्चे कलेक्टर-एसपी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *