रेनॉल्ट ट्राइबर कार से 706 पौवा देशी शराब जब्त, तीन सप्लायर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


मगरलोड पुलिस की कार्रवाई, 5.72 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

धमतरी: जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मगरलोड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेनॉल्ट ट्राइबर कार से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरसी की ओर एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार (क्रमांक CG-05-AQ-0938) में अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के पास से बिना वैध दस्तावेज के 706 नग (प्रति नग एक पौवा) देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार समेत कुल 5 लाख 72 हजार 320 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें वाहन की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई गई है।

इस संबंध में थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में केशव दास सोनवानी (24), दुर्गेश सोनवानी (25) और ललित महानंद (24) शामिल हैं। तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment