700 कट्टे धान का हुआ हेरा फेरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विश्वनाथ द्विवेदी 

बलौदा बाजार (सुहेला) ,,गोरदी धान खरीदी केंद्र में भारी घोटाला। 700 कट्टे धान का हुआ हेरा फेरी। हमाल और कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच हुई हाथापाई । पर्यवेक्षक वी सी में व्यस्त । धान खरीदी पड़ी है बंद। नहीं है किसी को किसान की चिंता। नहीं हो पता भौतिक सत्यापन। समिति प्रबंधक की घोर लापरवाही । शासन प्रशासन मौन। किसान परेशान। हमलों के भरोसे चल रहा है धान खरीदी केंद्र ।धान खरीदी केंद्र की निरीक्षण के लिए बनी है कागजो मे टीम। अभी तक सहकारिता विभाग के कोई भी अधिकारी धान खरीदी केंद्र नहीं पहुंचे।

τ
शिकारी केसली सहकारी साख समिति के अंतर्गत गोरदी में पिछले वर्ष से धान खरीदी उपार्जन केंद्र खोला गया है जहां धान खरीदी में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है । हमलों के ही भरोसे धान खरीदी केंद्र चल रहा है ।धान खरीदी केंद्र में स्टॉक की भौतिक सत्यापन हर 15 दिवस पर की जाती है । जहां समिति के आवक जावक में 700 कट्टे का अंतर पाया जा रहा है । जिसमें हमालो का कहना है कि बी एल एम एग्रोटेक कंपनी को 3 जनवरी को वाहन क्रमांक सी जी 04 एम 2970 को दो गाड़ियां लगभग 1400 कट्टा 560 क्विंटल परिवहन करना बताया जा रहा है और उनके रजिस्टर में ड्राइवर का भी हस्ताक्षर है किंतु कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा केवल एक ही गाड़ी 700 कट्टा 280 क्विंटल परिवहन करना बताया जा रहा है । जिस पर 700 कट्टा हेराफेरी का आरोप प्रत्यारोप करते हुए एक दूसरे के साथ गाली गलौज और हाथापाई आपस में करने लग गए जिसके चलते धान खरीदी लगभग 12:00 तक बंद रही और किसानों के धान से भरी हुई ट्रैक्टर व गाड़ियां घंटो रास्ते में खड़ी रही। नायब तहसीलदार सुहेला डी के समाल के पहुंचने पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ कराया गया। 10 जनवरी को धान की आवक जावक की सत्यापन करने पर पता चला कि 700 कट्टा धान स्टॉक में कमी पाया जा रहा है जिसकी छानबीन करने पर पता चला कि 3 जनवरी को कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा एक ही गाड़ी का एंट्री किया गया है दूसरे गाड़ी का नहीं किया गया है जबकि रजिस्टर में 3 जनवरी को एक ही गाड़ी से दो बार परिवहन करना बताया जा रहा है जिसमें ड्राइवर का भी हस्ताक्षर मौजूद है।

गौरतलब है कि 3 जनवरी को खपराडीह धान खरीदी केंद्र में भी इसी तरीके से 26 क्विंटल धान का हेरा फेरी किसान और हमाल दोनों मिलकर घपला कर लिए थे ।ठीक 7 दिन बाद भटभेरा ब्रांच के गोरदी धान खरीदी केंद्र में 700 कट्टा धान का हेरा फेरी कंप्यूटर ऑपरेटर और हमला के द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि धान खरीदी का समय समापन की ओर है । आए दिन अब सुनने को मिल रहा है कि धान का हेराफेरी किया जा रहा है किंतु अभी तक न हीं शासन प्रशासन और सहकारिता विभाग के अधिकारी के कान में जू तक रेंग रहा है ।अभी तक कोई ठोस कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं किया गया है। जिसके चलते आए दिन धान का हेरा फेरी का खबर सामने आ रही है। किसी एक के ऊपर भी यदि ठोस कार्रवाई हो जाए तो इन सारे भ्रष्टाचारों को रोका जा सकता है।
देखना होगा कि कब शासन प्रशासन के कान खड़े होते हैं और दोषियों के ऊपर क्या कार्रवाई करते हैं।

उक्त संबंध में कंप्यूटर ऑपरेटर जीतू कुमार वर्मा ने कहा कि 3 जनवरी को बी एल एम एग्रो कंपनी को 700 कट्टा लगभग 240 क्विंटल वाहन क्रमांक cg0 4 m. 2970 पर एक ही गाड़ी का परिवहन पर्ची मेरे माध्यम से काटा गया है। गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगा है। जीपीएस सिस्टम को जांच कर तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए। मेरे साथ हमलों के द्वारा हाथापाई भी किया गया है जिसकी शिकायत मैंने कलेक्टर बलौदा बाजार से भी किया हूं।

उक्त संबंध में हमलों के मुकरदम पुरुषोत्तम कोशले ने कहा कि हमारे द्वारा हर 15 दिन में स्टॉक का परीक्षण किया जाता है। जिसके तहत दिसंबर माह तक हिसाब किताब सही था। 10 जनवरी को हिसाब किताब किया गया तो समिति के हिसाब किताब में परिवहन करना 30000 कट्टा बताया गया वही हमारे द्वारा 30700 कट्टा हमारे रजिस्टर में दर्ज होना पाया गया । जिसमें 700 कट्टे का अंतर आ रहा था। जिसका छानबीन करने पर पता चला कि 3 जनवरी को बी एल एम कंपनी को एक ही दिन मे एक ही गाड़ी में दो बार परिवहन करना पाया गया है । रजिस्टर में दोनों गाड़ी परिवहन करते समय ड्राइवर का हस्ताक्षर भी लिया गया है जो रजिस्टर में मौजूद है। किंतु कंप्यूटर में एक ही बार चढ़ा है जिसके चलते 700 कट्टा का अंतर आ रहा है।

उक्त संबंध में धान खरीदी केंद्र प्रभारी अमृत दास का ने कहा कि स्टॉक के परीक्षण करने पर पता चला कि 700 कट्टा धान का अंतर आ रहा है छानबीन करने पर पता चला है कि 3 जनवरी को एक ही गाड़ी में दो बार परिवहन हुआ है जो रजिस्टर में एंट्री है किंतु कंप्यूटर में एक ही गाड़ी का एंट्री दिखाया जा रहा है जिसके चलते 700 कट्टा का अंतर आ रहा है।

उक्त संबंध में सहकारिता निरीक्षक पी एस ध्रुव ने कहा कि प्रकरण की जानकारी अभी मुझे मिला है फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाएगा ।जिसके लिए समिति गठित की जाएगी ।जिनको जो जवाबदारी दी गई है वही काम करेंगे। मिलर से भी चर्चा की गई है। सब अपनी अपनी बातें कह रही है ।जांच करने के पश्चात ही पता चल पाएगा कि दोषी कौन है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।ho

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment