बालोद। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात डौंडी क्षेत्र के करीब की बताई जा रही है। जायलो कार में 13 लोग सवार होकर जा रथे थे, इसी दौरान ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिलाएं और 1 पुरुष भी शामिल है। बाकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
सीएम ने किया ट्वीट – बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। दुर्घटना में अन्य कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगतों की शांति व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185164
Total views : 8218297