मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मामले में सियासत शुरू हो गई है। एक ओर कांग्रेस ने कहा कि पूर्व मुख्य सचिव का नाम चर्चा में है। सत्ताधीशों का भी हाथ है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबूत दें। हम हर रसूखदार पर कार्रवाई के लिए तैयार है।
कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ प्रमुख भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। न भ्रष्टाचार को सुई से भी नहीं छूटे, तब 52-52 किलो सोना मिल रहा है। बड़े-बड़े अफसर के नाम आ रहे हैं।
एक पूर्व मुख्य सचिव के नाम चर्चा में है। सरकार इसकी जांच करें, खुलकर बताएं। पुराने और नए के संघर्ष में जो कब्र खोदी जा रही है, उसमें कंकाल आखिर किसका है। सरकार में दम है तो जरूर बताएं।
इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस आलोचना की राजनीति करती है। कोई भी कितना बड़ा रसूखदार क्यों ना हो यदि कोई गलत काम किया है तो उसे जेल भेजा जाएगा। इतनी बड़ी रेड और कार्रवाई तभी संभव है, जब शासन प्रशासन उनके साथ हो।
हमारे नीति पारदर्शी है। करप्शन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस आरोप की सियासत न करे, यदि उनके पास कोई साक्ष्य है, कोई प्रूफ हो, सबूत हो तो पेश करें, हम कार्रवाई के लिए तैयार है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8197106
Total views : 8234294