Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला बुद्धा गांव में स्थित वन इंडिया बैंक के एटीएम में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी हो गई।
एटीएम से 500 रुपए निकालने पर लोगों को 1100 रुपयेए मिलने लगे। यह सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग लाइन लगाकर एटीएम से पैसा निकालने पहुंच गए।
लोगों को कैसे चला मामला पता? मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय युवक सोनू ने सबसे पहले यह गलती पकड़ी। उसने जब एटीएम से 500 रुपए निकाले, तो मशीन ने उसे 1100 रुपए दे दिए, जबकि उसके खाते से सिर्फ 500 रुपए ही कटे थे। पहले उसे लगा कोई गड़बड़ है, लेकिन जब उसने दोबारा ट्रांजैक्शन किया, तो फिर वही हुआ। जब सोनू ने यह बात गांव वालों को बताई, तो खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते दर्जनों लोग एटीएम पर पहुंच गए और सबने पैसे निकालने शुरू कर दिए।
गांव वालों ने उठाया भरपूर फायदा बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 ग्रामीणों ने इस तकनीकी खराबी का फायदा उठाया। सभी ने 500 रुपए निकालने पर 1100 रुपए पाए। लेकिन जब किसी ने ज्यादा अमाउंट निकालने की कोशिश की (जैसे 1000 या 2000 रुपए), तो मशीन ने अतिरिक्त पैसे नहीं दिए। यानी गड़बड़ी सिर्फ 500 रुपए पर ही हो रही थी।
पुलिस पहुंची, बंद करवाया ATM जब किसी ने इस गड़बड़ी की खबर पुलिस को दी, तो मलपुरा थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने खुद जांच के लिए एक युवक से ट्रांजैक्शन करवाया और गड़बड़ी की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने एटीएम का शटर गिरवा दिया और मशीन को बंद करवा दिया।
बैंक ने अब तक नहीं दी सफाई इस पूरे मामले में अब तक बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि यह घटना मशीन की तकनीकी खराबी के चलते हुई है। बैंक अब यह जांच कर रहा है कि गांव वालों ने कुल कितना अतिरिक्त पैसा निकाल लिया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8208914
Total views : 8248966