जे के मिश्र / रतनपुर: रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चपोरा चांपी डेम के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो बिलासपुर शहर के निवासी हैं। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी और ताश के पत्तों को जब्त किया है।
सूत्रों के अनुसार, रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चपोरा चांपी डेम के पास कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और मौके पर पहुंचकर पांच व्यक्तियों को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्तियों में जितेंद्र सिंह (उम्र 44, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा), अरुण सोनी (उम्र 48, निवासी आनंद नगर उसलापुर), मनीष सूर्यवंशी (उम्र 36, निवासी इंदू चौक जरहाभाठा), कुलदीप पाटिल (उम्र 45, निवासी इंदू चौक जरहाभाठा), और अभय सिंह (उम्र 50, निवासी समनगंज सरजू बगिया बिलासपुर) शामिल हैं।
इनके पास से पुलिस ने कुल 22,200 रुपये नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। जुआ एक्ट के तहत इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक कमलेश बंजार, सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग, उदयमान सिंह, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, और आरक्षक विजेंद्र रात्रे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8196716
Total views : 8233775