40 विदेश यात्राएं और…; अख्तर कुतुबद्दीन 30 साल तक बना रहा BARC का फर्जी वैज्ञानिक, अब चढ़ा मुंबई पुलिस के हत्थे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) का वैज्ञानिक बता रहा था। हालांकि, उसकी पहचान फर्जी निकली।

इसी पहचान के आधार पर उसने 40 बार विदेश यात्रा की है।

आरोपी की पहचान 60 वर्षीय अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि वो पिछले 30 साल से BARC का फर्जी साइंटिस्ट बना हुआ है। अख्तर 20 बार ईरान, 15 बार सऊदी अरब समेत मॉस्को, रूस और थाईलैंड की यात्रा कर चुका है।

विदेशी फंडिंग का शक

मुंबई पुलिस ने जब अख्तर से जुड़ी जानकारी खंगाली, तो एक के बाद एक चौंकाने वाले राज सामने आने लगे। अख्तर और उसके भाई आदिल हुसैन के नाम पर कई बैंक खाते मिले। इनमें एक खाता प्राइवेट बैंक का था, जिसमें 2001 में विदेश से भारी मात्रा में पैसा आया था। पुलिस ने अख्तर को यारी रोड से गिरफ्तार किया। वहीं, उसके भाई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार,

जांच के अनुसार, अख्तर को 1996 से ही विदेश से पैसे मिल रहे हैं। इनमें ज्यादातर पैसे अमेरिका, ईरान और ईराक जैसे देशों से आते हैं। पैसा भेजने वाले स्रोतों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस की पूछताछ में क्या कहा?

अख्तर के अलावा उसके भाई आदिल के खाते में भी विदेश से काफी पैसा आया है। पूछताछ के दौरान अख्तर ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसके पास BARC का नक्शा समेत कई संवेदनशील जानकारियां मौजूद हैं, जिसकी मदद से वो विदेशों से पैसा कमाते हैं।

पुलिस ने दोनों भाईयों का फोन, लैपटॉप समेत सभी फर्जी दस्तावेज जब्त कर लिया है। आदिल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी मामला दर्ज है। मुंबई पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *