फडणवीस समेत 4 सीएम ब्राह्मण, दलित एक भी नहीं. कौन हैं देश के 30 मुख्यमंत्री

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यों की कमान संभालने वाले नेताओं में ब्राह्मण समुदाय का दबदबा बढ़ गया है. करीब 5 प्रतिशत आबादी वाले ब्राह्मण समुदाय के अब पूरे देश में 4 मुख्यमंत्री हो गए हैं, जो ओबीसी और ठाकुर के बाद सबसे ज्यादा है.

देश में करीब 7 मुख्यमंत्री ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वहीं 5 ठाकुर मुख्यमंत्री हैं.

इन आंकड़ों से इतर मुख्यमंत्रियों की जाति को लेकर एक आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं. 18 प्रतिशत आबादी वाले दलित समुदाय का एक भी मुख्यमंत्री देश में नहीं है. इसके उलट करीब 9 फीसद आबादी वाले 4 आदिवासी देश की कमान संभाल रहे हैं.

देश के 2 मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं, जो जाति व्यवस्था पर यकीन नहीं करते हैं और खुद को नास्तिक बताते हैं.

4 राज्यों की कमान ब्राह्मणों के पास

भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. 2023 में बीजेपी ने उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी ब्राह्मण हैं. विधानसभा के एक सत्र में हिमंत ने खुद को कन्नौज मूल का बताया था. 2021 में हिमंत को असम की जिम्मेदारी मिली है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ब्राह्मण ही हैं.

ममता 2011 में पहली बार मुख्यमंत्री नियुक्त हुई थीं. 2021 में उन्होंने तीसरी बार यह कुर्सी संभाली थी. अब देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने से ब्राह्मण मुख्यमंत्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है.

नायडू और रेड्डी अपर कास्ट पर ब्राह्मण नहीं

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सवर्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. रेवंत जिस रेड्डी समुदाय से र आते हैं, वो तेलंगान में अपर कास्ट की श्रेणी में शामिल है. तेलंगाना और आंध्र की सियासत में रेड्डी समुदाय का काफी दबदबा है.

इसी तरह चंद्रबाबू नायडू कम्मा समुदाय से आते हैं और आंध्र में यह समुदाय जनरल कैटेगरी की श्रेणी में शामिल हैं.

देश में एक भी दलित मुख्यमंत्री नहीं

2022 के बाद से देश में एक भी दलित मुख्यमंत्री नहीं है. 2022 में आखिरी बार पंजाब में कांग्रेस ने दलित मुख्यमंत्री बनाया था. उस वक्त चरणजीत सिंह चन्नी को जिम्मेदारी दी गई थी.

वर्तमान में एक भी राज्य में दलित मुख्यमंत्री नहीं हैं. हालांकि, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना जैसे राज्यों में दलित डिप्टी सीएम जरूर हैं.

सीएम कुर्सी पर ठाकुरों का भी वर्चस्व

देश के 5 राज्यों में अभी ठाकुर समुदाय के मुख्यमंत्री हैं. इनमें योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे आगे है. योगी देश के सबसे बड़े सूबे यूपी के मुख्यमंत्री हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी ठाकुर समुदाय के ही हैं. सुक्खू कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री हैं. मणिपुर के एन बीरेन सिंह भी ठाकुर समुदाय से ही आते हैं.

इसके अलावा दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी भी ठाकुर जाति से ही ताल्लुक रखती हैं. आतिशी आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री हैं.

अल्पसंख्यकों का भी दबदबा कम नहीं

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुस्लिम समुदाय से आते हैं, जो भारत में अल्पसंख्यक का दर्जा रखता है. इसी तरह सिख समुदाय के भगवंत मान भी पंजाब के मुख्यमंत्री हैं. सिखों को भी भारत में अल्पसंख्यक का दर्जा मिला हुआ है.

ईसाई धर्म को मानने वाले कोनार्ड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री हैं. मिजोरम के मुख्यमंत्री ललदुनहोवा भी ईसाई धर्म को मानते हैं. अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू बौद्धिस्ट धर्म से आते हैं. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखते हैं.

सीएम की कुर्सी पर 2 नास्तिक भी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्रविड़ समुदाय से आते हैं, लेकिन स्टालिन अक्सर भारत की जाति व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं. स्टालिन एक मंत से खुद को नास्तिक भी बता चुके हैं. स्टालिन के बेटे उदयनिधि अमूमन हिंदू धर्म पर निशाना साधते रहे हैं.

इसी तरह केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन एझवा समुदाय से आते हैं. केरल में इसे ओबीसी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन विजयन भी जाति व्यवस्थआ के खिलाफ रहते हैं. कई मौकों पर विजयन जाति व्यवस्था को सबसे घातक बता चुके हैं.

देश में 4 आदिवासी मुख्यमंत्री

नेफ्यू रियो नगालैंड के मुख्यमंत्री हैं, जो अंगामी नगा ट्राइब से ताल्लुक रखते हैं. नगालैंड में इसे आदिवासी का दर्जा प्राप्त है. इसी तरह ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी भी आदिवासी समुदाय से आते हैं.

2023 में छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनाए गए. साय भी आदिवासी समुदाय के हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आदिवासी समुदाय से आते हैं. देश में लंबे वक्त बाद 4 राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं.

अब ओबीसी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट

कुर्मी समुदाय से आने वाले नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं. नीतीश ओबीसी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपिंदर पटेल भी ओबीसी समुदाय से आते हैं. वे पटेल समुदाय के नेता हैं.

ओबीसी के सैनी समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अहीर जाति हैं, जो ओबीसी के अधीन है. इसी तरह पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी भी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वे वनियार जाति से आते हैं.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी ओबीसी समुदाय से आते हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी पिछड़े समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *